फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- मुस्लिम समाज के लोग सोमवार को कोतवाली जसराना पहुंचे। लोगों ने कुछ युवकों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कस्बा जसराना में रहने वाले मुस्लिम समाज के सलमान खान, आसिफ अली, वाहिद सिद्धिकी, आजाद हुसैन आदि कोतवाली जसराना पहुंचे। कोतवाली पहुंचे लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में मुस्लिम समाज के लोगों ने निक्शू उर्फ छोटू मोहल्ला भट्टपुरी थाना जसराना पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा समाज के साथ पवित्र कुरान पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

ह...