मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जंक्शन परिसर में तोड़े गए धार्मिक भवन के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार से उत्तर बिहार में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरू होगा। इसकी घोषणा आंदोलनकारी अनिल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान की। इस दौरान कहा कि धार्मिक भवन पुनर्निर्माण के संबंध में रेलवे द्वारा अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए रेल मंत्री को भेजे गए पत्र के अनुसार 16 जुलाई से आंदोलन किया जाएगा। कहा कि यह आंदोलन सप्ताह में पांच दिन होगा। शनिवार और रविवार को यह स्थगित रहेगा। मौके पर कृष्ण ठाकुर, अंजलि शाह, अभिमन्यु पांडेय, मानव मिश्रा, पीयूष कुमार, राजन सिंह, अविनाश सनातनी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...