मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। एक धर्म विशेष के प्रतीकों को हटाकर दूसरे धर्म के प्रतीकों को स्थापित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट में सोमवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद सिकंदरपुर के चन्द्रकिशोर पाराशर ने दाखिल किया है। इसमें मिठनपुरा के आजाद रोड चंदवारा के एफए सीलन उर्फ प्रोक्कियसीलन व गोशाला रोड के जोली अग्रवाल को आरोपित बनाया है। चन्द्रकिशोर पाराशर के अधिवक्ता कमलेश कुमार ने बताया कि कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए 16 मई की तिथि तय की है। परिवाद में चंद्रकिशोर पाराशर ने कहा है कि 31 मार्च को जोली अग्रवाल के मकान में गुप्त रूप से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- झारखंड प्रार्थना सभा पर रोक लगाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन इसमें एक धर्म विशेष के प्रत...