रिषिकेष, मार्च 10 -- नृसिंह वाटिका आश्रम में हाल ही में उत्तराखंड विधानसभा सत्र में पेश हुए बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें साधु-संतों ने सरकार के इस बजट को जनहित कल्याणकारी और धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला बताया। मंगलवार को रायवाला के खांड गांव स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि बीते रोज उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो बजट पेश किया है, वह बहुत अच्छा है। बजट में "सबका साथ, सबका विकास भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। खास तौर पर यह बजट धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगा। इससे पुराने मठ-मंदिरों का सौंदर्यीकरण होगा और उनकी देखरेख भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि भारत का अस्तित्व सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.