बाराबंकी, सितम्बर 28 -- बाराबंकी। जिले में विकसित हो रहे धार्मिक पर्यटन स्थल अब आस्था के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहे हैं। देवा शरीफ और लोधेश्वर महादेव मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, प्रसाद, फूल-माला, पूजन सामग्री, परिवहन और स्थानीय दुकानदारों की कमाई को सहारा मिला है। यही नहीं महादेवा में कॉरिडोर निर्माण शुरू होने से यहां पर आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। बीते वर्षों में धार्मिक स्थलों के आस-पास सड़क, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में काफी बदलाव हो रहा है। अब देवा और महादेवा तक पर्यटन की नई राह तैयार करने पर सरकार जोर दे रही है। देवा मार्ग को फोरलेन करने की तैयारी है, जबकि महादेवा में लोधेश्वर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो चुका है। सड़क ...