रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। इबादत कर रहे बुजुर्ग की पिटाई करने के मामले में चर्चा में आए अटरिया मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा का एक और कथित वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक बच्ची से धार्मिक नारे लगवाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले अरविंद शर्मा पर मंदिर की जमीन पर इबादत कर रहे के बुजुर्ग की पिटाई की आरोप लगा था इस मामले में अरविंद के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में दर्ज किया गया था। अब अरविंद शर्मा का कथित तौर पर एक और वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अरविंद बच्ची से धार्मिक नारे लगवाते हैं और वह उसे शाबासी दे रहे हैं।...