बरेली, जून 25 -- भमोरा। विशेष समुदाय के एक युवक ने हिंदू धर्म पर टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया है, जिसको हिंदू धर्म के लोगो में रोष व्याप्त है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। फेसबुक पर वायरल एक युवक ने सीधे हिंदू समाज को निशाना बनाया है। जिसमें वह हिंदू समाज के लोगों को भाजपा को वोट देने पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। हिंदुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...