जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर तीन दिवसीय धार्मिक कथा 'नानी बाई रो मायरो' का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) तक कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों द्वारा किया जा रहा है। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी। कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगी। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारियों के क्रम में मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी बांटी गई। महिलाओं को भी विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं। नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, कृतिका गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.