सिमडेगा, जून 28 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के नानेसेरा जतरा टोंगरी में विधायक मद से बनने वाले चबूतरे का शिलान्यास रविवार को विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी, महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत फादर अगुस्टीन तिर्की, फादर विकास बाड़ा, फादर जुगल किशोर लकड़ा एवं फादर नेलशन टोप्पो के सामूहिक प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद आशीष जल का छिड़काव कर शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक स्थलों का विकास समाज को जोड़ने का कार्य करता है। जतरा टोंगरी मसीही समाज की आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां चबूतरे के निर्माण से धार्मिक कार्यक्रमों, सामुदायिक बैठकों तथा विभिन्न आयोजनों के संचालन में स...