जमुई, मई 27 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को पूर्व के त्योहारों की भांति ही शांति , कौमी एकता और आपसी भाईचारे के सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के को लेकर समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल द्वारा की गई। बैठक में जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों और शांति समिति के सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता निभाकर धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को अक्षुण्ण रखने का सामूहिक संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि इस जिले में हर पर्व त्यौहार हमेशा से अटूट भाईचारे और परस्पर सम्मान की प्रतीक रहा है। यह भी पढ़ें- जिले में 475 जगहों पर...