सुल्तानपुर, जून 23 -- सुलतानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र में समुदाय विशेष के दो युवकों के साथ अभद्रता, मारपीट लूट और जबरन धार्मिक नारे लगवाने के गंभीर मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट ने विवेचक से रिपोर्ट तलब की है। पीड़ित के अधिवक्ता शेख नजर अहमद ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और विवेचना में आरोप हल्के किए जा रहे हैं। पीड़ित आफताब आलम पुत्र मो. जमील मूल रूप से रायगंज, थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ का निवासी है। वह रिश्तेदार मो. जीशान के साथ चार जून को ढकवा बाजार से सामान लेने जा रहा था तभी रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोक लिया, बिना कारण के दोनों युवकों से गाली गलौज कर जबरन जय श्री राम के नारे लगवाने के बाद बेरहमी से पिटाई कर सामान लूट लिए। 11 जून को आरोपियों ने घटना का वीडियो जारी किया। जिस पर आर...