बोकारो, मार्च 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अम्बाडीह में आयोजित श्री राम यज्ञ में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। मंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और सकारात्मक वातावरण का संचार करते हैं। जब समाज के लोग एक साथ मिलकर इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं, तो इससे समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होती है। इसके पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के नावाडीह निवासी सुगन चौधरी के घर पर आयोजित सुरजाही पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख...