गंगापार, मार्च 23 -- क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव निवासी एवं नैनी मंडल के महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा के आवास पर आयोजित अखंड श्री रामचरितमानस पाठ एवं भंडारे के कार्यक्रम में सोमवार देर रात लगभग 9:30 बजे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पहुंच कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। मंत्री के आगमन पर ओम प्रकाश मिश्रा ने स्वागत किया। मंत्री नंदी ने कहा कि श्री रामचरितमानस का पाठ भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का मूल आधार है। इस मौके पर सूरज मिश्रा, शिव प्रकाश मिश्रा, संत प्रकाश, सत्य प्रकाश, अनुज कुमार मिश्रा, बक्कू सिंह, पीयूष सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...