लातेहार, मार्च 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के जुबली रोड स्थित संकट मोचन भवानी मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य भंडारा एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। कार्यक्रम के दौरान यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के सानिध्य में विधिवत हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई। इ...