मधेपुरा, मई 15 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा पूर्वी पंचायत के श्याम टोला हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पांच दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ का शुभारंभ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने किया।

उद्घाटन समारोह की बातें उद्घाटन समारोह में श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाके में धार्मिक आयोजन होने से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत देश संत ऋषि मुनियों का देश है। इस देश में धरती और गंगा को माता कह कर स्मरण किया जाता है और पूजा अर्चना की जाती है। उद्घाटन समारोह में बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, नवल यादव ने भी अपनी बातें की।

महायज्ञ की व्यवस्थाएँ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 48 घंटे के महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के...