लातेहार, फरवरी 20 -- लातेहार, संवाददाता। शहर के शहीद चौक में अवस्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्‍सव पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम व जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। मौके पर प्रमोद प्रसाद सिंह, महेश सिंह, बिलासी तोपनो, रामनाथ अग्रवाल, विनोद कुमार महलका, निर्मल कुमार महलका, प्रभात कुमार, विशाल कुमार व सागर कुमार आदि मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में समृद्धि आती है और एक सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए मंदिर समिति के सभी सदस्‍य व नगर वासियों को बधाई दी। नौ कन्‍या पू...