रुडकी, मार्च 21 -- कस्बे के मोहल्ला गड़रियान में परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। मनीष पंवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मार्च को वह अपने परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ झबरेड़ी रोड रेलवे स्टेशन के पास देवताओं का पूजन करने गए थे। पूजन कर कार से वापस लौटते समय रास्ते में जितेंद्र, उसकी पत्नी सीमा और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोक ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...