लखनऊ, जून 28 -- काकोरी, अमेठिया स्थित भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम में रविवार को ज्ञान कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत धार्मिक अनुष्ठान, मंगल प्रवचन व समवशरण की सजीव प्रस्तुति के साथ ही देशभर से आये श्रद्धालुओं द्वारा चातुर्मास के लिए गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लेना महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। सुबह भगवान के अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व ज्ञान कल्याणक पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन हुआ। दोपहर में केवलज्ञान से संबंधित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए。

समवशरण की सजीव प्रस्तुति समवशरण की सजीव मनोहारी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।...