बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। शिवपुर इलाके के रायगंज में धार्मिक अनुष्ठान में रायफल से फायरिंग कर मटकी फोड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। लाइसेंस, रायफल, खोखा व जीवित कारतूस जब्त कर दिए गए है। खैरीघाट थाने के रायगंज में 27 जनवरी की रात धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। राजीव कुमार वर्मा पुत्र महीपत लाल वर्मा ने अपनी लाइसेंसी 315 बोर राइफल से फायरिंग कर मटकी फोड़ी थी। इसका दो दिन पूर्व वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ। तो हड़कंप मच गया। बैवाही पुलिस चौकी प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ रायगंज पहुंच कर राजीव कुमार वर्मा से पूंछताछ की। तो राजीव ने बताया कि नावाकिफ होने पर ऐसी गलती हो गई। पुलिस ने लाइसेंस, रायफल, खोखा व जिंदा कारतूस कब्जे में ले सील कर जब्त किया है। इस मामले में आयुध अधिनियम के तहत केस भी दर...