बागेश्वर, नवम्बर 28 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने शुक्रवार को धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित विभागों के साथ बैठक की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैजनाथ मंदिर परिसर, बागनाथ मंदिर तथा कोट भ्रामरी मंदिर में संभावित भीड़ नियंत्रण और भगदड़ जैसी स्थितियों से बचाव के लिए पुलिस विभाग को भीड़ प्रबंधन संबंधी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा एवं जनसुरक्षा की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके। कोंडे ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं व्यवस्थाओं का कड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.