नैनीताल, जनवरी 6 -- भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक के मल्ली दीनी में गुलदार को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार करीब 10 दिन बाद बीते सोमवार देर रात फंस गया। जिसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। हालांकि, तल्लीदीनी क्षेत्र में महिला को निवाला बनाने वाला यही गुलदार है या कोई दूसरा? इसका पता फॉरेसिंक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के तल्लीदीनी में 26 दिसंबर को अपने घर से कुछ दूरी पर मवेशियों के लिए चारा काट रही हेमा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया था। परिजनों के शोर मचाने तक गुलदार महिला को कई किमी जंगल के अंदर ले गया था। काफी खोजबीन के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया था। नाराज ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए, हंगाम...