रिषिकेष, जनवरी 12 -- मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियां ऋषिकेश पहुंचनी शुरू हो गई हैं। सोमवार को धारी देवी की डोली ऋषिकेश पहुंची। जहां शहरवासियों ने बड़ी संख्या में दर्शन कर पुण्य कमाया। उसके बाद देव डोली हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। तीर्थनगरी ऋषिकेश सहित पूरे देश में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना है। जिसको लेकर अभी से लोगों में उत्साह दिख रहा है। मकर संक्रांति के पावन पर्व को लेकर अभी से पहाड़ी और आसपास क्षेत्र से देव डोलियां ऋषिकेश पहुंचनी शुरू हो गई है। यहां गंगा घाटों पर देव डोलियां पहुंची रही है, जिसमें श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में देव डोलियों के साथ पहुंच रहे हैं। सोमवार को धारी देवी की डोली ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में पहुंची। ढोल नगाडे, शंख, घंटियों की धुन के साथ गंगा घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धारी देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.