कौशाम्बी, फरवरी 27 -- तहसील चायल के मोहम्मदपुर असवां क्षेत्र के लेखपाल पवन कुमार राय को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। धारा-80 के आवेदन पर रिपोर्ट न लगाने पर लेखपाल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि मखदूमपुर काजी गांव की फूला देवी ने धारा-80 के अंतर्गत आवेदन किया था। जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। इसके बावजूद संबंधित लेखपाल ने समय सीमा के अंदर अपनी रिपोर्ट नहीं दी। कई बार लंबित वादों की सूची उपलब्ध कराने और दूरभाष पर अवगत कराने के बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मामला डिफाल्टर श्रेणी में चला गया। इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही और अनुत्तरदायित्वपूर्ण आचरण माना गया। राजस्व निरीक्षक व एसडीएम न्यायिक की रिपोर्ट मिलते ही गुरुवार को एसडीएम अरुण कुमार ने लेखपाल पवन कुमार राय को निलंबित कर...