गया, जनवरी 3 -- गया जी, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस प्रशासन की ओर से धारा 411 व 412 के दुरुपयोग पर रोक लगाने का निर्णय लिया है जिस जिले सहित पूरे राज्य के स्वरूप व्यवसाईयों को बड़ी राहत मिली है। इस निर्णय पर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन, गया जी के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कैट बिहार के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के प्रति सभी स्वर्ण कारोबारियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। श्री वर्मा ने कहा कि लंबे समय से या देखने को मिल रहा था कि किसी चोर के मात्र यह कर देने पर कि उसने चोरी का सामान अमुक दुकानदार को बचा है बिना समुचित जांच के स्वर्ण व्यवसाईयों की गिरफ्तारी हो जाती थी। ऐसी स्थिति में व्यवसायी मानसिक सामाजिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे थे। संघ की ओर से इस गंभीर समस्या को मजबूती से उठाया गय। इसके...