बलरामपुर, मई 5 -- बलरामपुर। महराजगंज तराई पुलिस ने मंगलवार को धारा 401 के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से दबोचकर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने वारंटी अभियुक्त अलखराज उर्फ सुखदेव पुत्र तुलसीराम निवासी ग्राम फाजिलडीह (मशरूका शिवचरडीह) थाना महराजगंज तराई को उसके घर से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...