कटिहार, मार्च 2 -- मनसाही, एक संवाददाता बिहार पुलिस एक्ट 34 के तहत मनसाही परिक्षेत्र के 38 लोगों के खिलाफ होली के मद्देनजर विधिवत कार्रवाई की गई है। रविवार को सभी 38 लोगों का मनसाही थाने में हाजिरी कराया गया और होली में शांति भंग करने पर कठोर कार्रवाई की हिदायत दी गई। धारा 34 के हुए इस कार्रवाई से हाजिरी देने आए लोगों में दहशत भी देखा गया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने आम लोगों से भी शांतिपूर्वक होली मनाने की अपील की है और शांति भंग करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.