गिरडीह, मार्च 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ईद और रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नगर थाना पुलिस ने धारा 126 बीएनएसएस के तहत एहतियातन कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत हुड़दंगियों, असामाजिक तत्वों और पुराने विवादित लोगों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ईद और रामनवमी पर्व के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था दुरूस्त रखने के उद्देश्य से प्रथम चरण में नगर थाना क्षेत्र के 185 लोगों पर धारा 126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। वहीं अन्य लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध भी धारा 126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.