धारानौला क्षेत्र से किशोरी हुई लापता
अल्मोड़ा, जून 9 -- अल्मोड़ा। धारानौला चौकी क्षेत्र से एक किशोरी लापता है। किशोरी के मां ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहना है कि सात जून को उनकी 16 साल की बेटी बिना बताए कहीं चली गई।। बेटी अपने साथ दस्तावेजों की फोटो स्टेट और एक हजार रुपये लेकर गई है। तमाम जगह ढूंढखोज के बाद भी बेटी का पता नहीं चल रहा है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.