जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में युवक अभिषेक चौधरी पर धारदार हथियार से हमला और सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। नामजद आरोपी बादल मिंज और उसके साथियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि 17 जुलाई की रात गणेश मंदिर के पास अभिषेक चौधरी पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला किया गया था। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: छायानगर में दुकानदार से मांगी रंगदारी, विरोध पर चापड़ से हमला हमले में घायल अभिषेक को एमजीएम अस्पताल में भर्त...