बागपत, जनवरी 24 -- बड़ौत। बिजरौल गांव में एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजरौल के रहने वाले नवदीप ने बताया कि वह किसी काम से गांव में जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर दो युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उससे रंजिश रखते है, जिसके चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। नवदीप ने गांव के ही अजय उर्फ काला और विपिन को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...