प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। जन्मदिन पार्टी के दौरान युवक पर जानलेवा हमला और चेन छीनने का मामला सामने आया है। विवेक विहार कालोनी सिविल लाइंस निवासी अंकित चंद्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दस जून की रात वह अपनी महिला मित्र का माय टेबल लाउंज में जन्मदिन मना रहा था। पार्टी के दौरान कुछ युवकों ने महिला मित्र का वीडियो बनाकर अभद्र टिप्पणी की।विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर करीब 12 ग्राम सोने की उसकी चेन भी छीन ले गए। अंकित की तहरीर पर अक्षत मालवीया, प्रांजल मालवीया, श्रेयश चौरसिया, सूजल सेठी, कुशाग्र मालवीया और पार्थ सारस्वत के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...