रामपुर, मार्च 3 -- पाइप पर रंग करने को लेकर हुए विवाद के चलते दबंगों ने एक युवक पर लोहे की राड और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव गोधी निवासी शाहिद घर के दरवाजे पर रखे पाइप पर रंग कर रहा था। इसी बीच गांव के ही सलीम, इमरान, रहीस अहमद और शरीफ अहमद वहां पहुंच गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने पाइप पर बैठने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए शाहिद के भतीजे फरमान के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर चोटें आई। घायल को तत्काल पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया...