कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के अगियौना गांव में शुक्रवार सुबह मामूली बात पर धारदार हथियार से हमला कर एक बालक की हत्या का प्रयास किया गया। किशोर की गर्दन पर गंभीर चोट आई है। उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पट्टीदार ही बताए जा रहे हैं। अगियौना निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह पट्टीदार दयाराम, हरिश्चंद्र व प्रदीप कुमार घर में रखा भूसा निकालकर बाहर फेंक रहे थे। 12 वर्षीय बेटे आरुष ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। दयाराम और हरिश्चंद्र ने किसी धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया। इससे बालक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख आरोपी उसको मरा समझकर भाग निकले। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने आननफानन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.