बलिया, मार्च 5 -- रसड़ा। क्षेत्र के तिराहीपुर पुल के पास मंगलवार की रात में बरेसर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के फत्तेसराय निवासी अभिषेक उर्फ अजय के पेट में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिए जाने के मामले में उसके चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अभिषेक के चाचा हीरा राम ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा गांव के ही अमित निषाद के साथ घटना की रात करीब 11 बजे घर से पुल की तरफ गया था।इस दौरान बरेसर थाना क्षेत्र के ही नवकापुरा निवासी परशुराम ने अभिषेक के पेट में अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।उसे गंभीर चोटें आ गई है। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.