बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम गोटवा बाजार में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल शख्स के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोटवा बाजार निवासी मन्नू गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंगलवार को पट्टीदार प्रकाश, अनीस, आकाश, राजबहादुर पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से लैस होकर भाई शिवबहादुर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिवबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रकाश ने उनके गले पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उनका गला कट गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में शिवबहादुर को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। इस बाबत थाना प्रभारी नगर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...