बदायूं, जून 15 -- कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके साथी से मारपीट तथा धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सहसवान कस्बे के मोहल्ला गोपालगंज नई बस्ती निवासी समीर पुत्र शब्बीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी अफजल के साथ मोहल्ले में जा रहा था। गोपालगंज स्थित ठेके के पास बिलाल, शानू, तब्बू और कलीम ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अफजल को भी पीटकर घायल कर दिया गया। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से हमला, चार आरोपियों पर केस शोर सुनकर लोग पहुंच गए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में समीर के सिर और शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा द...