रुद्रपुर, मार्च 8 -- सितारगंज। धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव हल्दुआ निवासी सुखविंदर कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च की रात उसका बेटा मस्सा सिंह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी गांव फरदिया (पीलीभीत) निवासी निक्का सिंह गाली-गलौज करता हुआ उसके घर में घुस गया। उसने तलवार निकालकर उसके बेटे के सिर पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...