सीतामढ़ी, अप्रैल 29 -- सोनबरसा। कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली पैक्स गोदाम के समीप बुधवार सुबह शातिर बदमाश अर्जुन कुमार (32) का खून से लथपथ शव मिलने से दहशत फैल गई। अर्जुन खोपराहा गांव (वार्ड 11) निवासी प्रेम लाल महतो का पुत्र था। पुलिस के अनुसार, अर्जुन का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस जांच में आशंका जताई गई है कि अर्जुन की हत्या कहीं और की गई और शव को पैक्स गोदाम के पास फेंक दिया गया। उसके सिर और कान पर नुकीले व धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। शरीर पर रॉड से पिटाई के जख्म पाए गए हैं। सदर एसडीपीओ-1 आशीष आनंद और कन्हौली थानाध्यक्ष वीरबल कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्यापुलिस जांच पुल...