सोनभद्र, अप्रैल 29 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव के खजुरहिया टोला में मंगलवार की रात धारदा हथियार से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पास में स्थित झोपड़ी में भी खून गिरा हुआ मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।जुगैल थाना क्षेत्र के कुड़ारी गांव के खजुरहिया टोला में मंगलवार की रात लगभग 12 बजे एक व्यक्ति का खून से लथपथ मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। वहीं पास में स्थित झोपड़ी में भी खून गिरा हुआ मिला है। रात में ही ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसकी पहचान गांव निवासी 26 वर्षीय बल्लू कोल पुत्र पियारे के रूप में की। क्षेत्राधिकारी अमित कु...