बोकारो, जुलाई 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के भेलवा टांड स्थित रामदास सिंगला के फॉर्म हाउस में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर में कार्यरत सीनियर कुक की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर निर्मम हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी। यह घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के जयपुर थाना अंतर्गत घाघरा गांव निवासी गणेश कपरदार(45 वर्ष) के रूप में कई गई। इस जघन्य हत्याकांड के बाद भेलवा टांड सहित आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: कबाड़ी को पत्थर बाकर कारो नदी में डुबोकर हत्या से दहशतजांच का कार्य घटना की सूचना पाकर बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह, जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थान...