खगडि़या, जून 15 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ चौक पर 31 मई की रात एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल जयकांत पासवान की पत्नी पार्वती देवी की भी इलाज के दौरान रविवार को पटना में मौत हो गई। इसके साथ ही इस हृदयविदारक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्वती देवी के शव का पटना में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद पासवान ने सोमवार को बताया कि अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि गत 31 मई की रात बदमाशों ने करुआमोड़ स्थित जयकांत पासवान के घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया था। इस हमले में उसकी विवाहित पुत्री अर्चना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि जयकांत पासवान और उनकी पत्नी ...