पीलीभीत, मार्च 18 -- बीसलपुर। हर्रई निवासी अरविंद कुमार ने सीओ प्रगति चौहान को बताया कि चार मार्च की रात में उसके पिता नत्थू लाल गांव में होली मिलकर घर वापस लौट रहे। तभी एक राय होकर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने पुरानी रंजिश में जान से मारने की नियत से कई बार हमला किया। पिता के गंभीर चोटे आई। तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। जब वह थाने गया तो पुलिस ने दियोरिया कला सीएचसी भेजा जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ से मामले में कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...