पिथौरागढ़, मई 20 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) जनपद के हर विधानसभ में खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को धारचूला में यूकेडी ने बैठक कर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली। ब्लॉक अध्यक्ष राज बहादुर दिगारी ने बताया कि पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धारचूला में विभिन्न मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जानी थी, लेकिन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को देखते हुए कार्यक्रम स्थगित किया गया। बताया कि अब आगामी 25 मई को विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गढ़वाल सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि इससे पूर्व यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक जताते हुए...