पिथौरागढ़, जून 1 -- धारचूला, संवाददाता। छह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत-चीन सीमा व्यापार दोबारा शुरू होने जा रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से इस व्यापार के लिए 300 ट्रेड पास जिला प्रशासन को मिल चुके हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बताया कि इसी हफ्ते से इस ऐतिहासिक व्यापार की शुरुआत हो जाएगी। कोरोना काल और गलवान घाटी गतिरोध के बाद से दोनों देशों के बीच यह सीमा व्यापार पूरी तरह ठप था, जो अब इतने वर्षों बाद फिर से बहाल हो रहा है। यह भी पढ़ें- धारचूला में भारत-चीन व्यापार के लिए ट्रेड कार्यालय खुलाव्यापार कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को ट्रेड अधिकारी व उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने रिबन काटकर अस्थायी ट्रेड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। व्यापार संचालन प्रक्रिया के पहले ही दिन 20 व्यापारियों ने अपने आवेदन जमा कराए। ट्रेड अधिक...