आगरा, अप्रैल 20 -- श्रीसंकट मोचन धाम सैलई के 36 वें वार्षिक जयंती समारोह में रविवार को अक्षय तृतीय के अवसर पर धाम सम्मान एवं सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि इटावा के जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन व आरएसएस के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा व विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा व ट्रस्ट सदस्य डा. सुरेंद्र कुमार गुप्ता, सत्येंद्रपाल सिंह बैंस, एड. दीपक बैरागी, आकाशवाणी के उधघोषक श्रीकृष्ण शरद, नरेश गोविल समेत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर व अनुपम शर्मा ने किया। संस्थान की ओर से अतिथियों को धाम सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम प्राकट्योत्सव पर कवि व समाजसेवियों का सम्मान वहीं इससे पूर्व रात्रि को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सामूहिक...