वाराणसी, अगस्त 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। जापान के यामानाशी प्रिफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में काशी आया जापानी प्रतिनिधिमंडल रविवार की सुबह अयोध्या रवाना हो गया। इससे पहले गवर्नर ने सपत्नीक और 15 प्रमुख सदस्यों के साथ विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन किया। मंदिर प्रशासन ने मेहमानों का रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम् से स्वागत किया। प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ मेहमानों को मंदिर में देखकर श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' का घोष किया। जापानी प्रतिनिधि काशी में उमड़ी कांवरियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर अभिभूत दिखे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए योगी सरकार की ओर से की गई व्यवस्थाओं, विशेषकर क्राउड मैनेजमेंट की सराहना की। यह भी पढ़ें- जापानी दल ने सारनाथ में जोड़ी नई सांस्कृ...