कौशाम्बी, जून 19 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे मां शीतला के दर्शन के दौरान भीड़ में एक मासूम बच्ची रोती हुई मिली। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसे शांत कराया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनीत सिंह मौके पर पहुंचे और बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने अपना नाम रागिनी बताया। उसने बताया कि वह दर्शन के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गई थी। पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और माइक से लगातार घोषणा कराई। काफी प्रयास के बाद बच्ची की पहचान रागिनी पुत्री दारा सिंह, निवासी दरियापुर, थाना कड़ा धाम के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- धाम में परिजनों से बिछड़ी मासूम, पुलिस ने मां से मिलाया सूचना मिलने पर उसकी मां सुमैना थाने पहुंची। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने बच्ची को सकुशल...