भभुआ, मार्च 26 -- भगवानपुर। प्रखंड की पंवरा पहाड़ी स्थित देश का प्राचीनतम मां मुंडेश्वरी का मंदिर परिसर शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन ही श्रद्धालुओं से पट गया। मुंडेश्वरी धाम में कई प्रदेशों से आ रहे श्रद्धालुओं के भारी हुजूम से मुंडेश्वरी धाम की यज्ञशाला, विवाह भवन, मुंडेश्वरी पार्क, पोखरा, मुंडेश्वरी कंप्लेक्स भवन, मुंडेश्वरी बागीचा, रंगमंच परिसर व इसके आसपास का इलाका भी पट गया, जहां श्रद्धालु विश्राम करते दिखे। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा रामपुर। रामनवमी को लेकर बेलांव थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ दृष्टि पाठक ने कहा आपलोग शांतिपूर्ण परम्परा के अनुसार रामनवमी का पर्व मनाएं। ऐसा कोई काम नहीं करना है, जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो। उन्होंने साफ कहा कि उत्सव मनाने के दौरान डीजे का उपयोग नहीं करना है। इसपर प्रतिबंध लगा है। ...