वाराणसी, मई 21 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से चंद कदम दूर स्थित सत्यनारायण मंदिर के निकट पुलिसकर्मी पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि वीडियो की जांच के क्रम में यह घटना मंगलवार की है। 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर का हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव ने महिला से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय महिला का फूल विक्रेताओं से विवाद हो रहा था। मौके पर पहुंचा हेड कांस्टेबल महिला पर टूट पड़ा। बताया कि उनकी रिपोर्ट पर पीएसी के सेनानायक ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। यह भी पढ़ें- धाम के गेट पर मारपीट के आरोप में जांच शुरू यह भी पढ़ें- परिवहन कार्यालय से जुड़े मामले में जवान निलंबित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...