धामी सरकार ने 48 महिलाओं को दिया तीलू रौतेली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अवॉर्ड, सम्मान राशि में की भारी बढ़ोतरी
देहरादून, अगस्त 9 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 महिलाओं को 'तीलू रौतेली पुरस्कार' और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 'आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार' से सम्मानित किया। ये पुरस्कार उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिए गए। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार की राशि में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। साथ ही समाज की प्रगति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर उनकी तारीफ भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के शुरुआती विकास, पोषण, स्वास्थ्य और समग्र पालन-पोषण में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि हमारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.